Chhattisgarhछत्तीसगढ

विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ वृंदावन धाम द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं डाक्ट्रेट उपाधि सम्मान समारोह के मंच से मिला सम्मान

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

Home Loan @ 7.45%

सक्ती : सक्ती जिला अंतर्गत ग्राम डोड़की निवासी सहायक शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए हैं। उन्हें यह सम्मान पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं डाक्टरेट मानद उपाधि सम्मान समारोह के मंच से साहित्य सृजन व शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित रेडीसन ब्लू होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि प्रो.सुधीर कुमार आर्य जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा डॉ इंदु भूषण मिश्रा, शिक्षा निदेशालय नई दिल्ली डा रेखा चौहान, एससीईआरटी दिल्ली डाक्टर सुमीत शर्मा , शिक्षा विभाग नई दिल्ली डा अमन सिंह सहित विद्वंतजनों के पावन सानिध्य में डॉक्टरेड आफ लिटरेचर की मानद उपाधि ( विघावाचस्पति सारस्वत ससम्मान) से सम्मानित किया गया।‌ विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिला अंतर्गत ग्राम डोंड़की निवासी सहायक शिक्षक जगदीश गबेल साहित्य सृजन के क्षेत्र में कार्यरत‌ हैं। उनके इस कार्य के लिए उन्हें अनेक प्रशस्ति पत्र सम्मानो से सम्मानित किया जा चुका है। इधर देश की राजधानी दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ मथुरा द्वारा डाक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर हर्षित जगदीश गबेल ने इसे अपने लिए बड़ी उपलब्धि के साथ -साथ प्रेरणादाई बताया है।

शिक्षक जगदीश ने कहा कि वह यह सम्मान अपने माता-पिता, गुरू जनों सहित अपनी धर्मपत्नी को भी इसे समर्पित किया जिनके आशीर्वाद तथा सहयोग से उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली। शिक्षक जगदीश ने बताया कि उसकी लगभग 35 साझा संकलन की पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है। निश्चित ही शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल जी ने अपनी लेखनी से स्वयं तथा प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज, शिक्षा विभाग व साहित्यकारो ने इस उपलब्धि को सराहा है ।

जिनमें डां अरूण पयासी म.प्र. , शैक्षिक समन्वयक मदन मोहन जायसवाल, प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवापारा खुर्द पी.एस.राव , डा. दुर्गा गबेल, लक्ष्मीन गबेल महिला बाल विकास विभाग, मनीराम गबेल जाजंग, डां नकुल गबेल, नरेश गबेल अध्यक्ष छग गबेल कुर्मी समाज, राहुल गबेल सचिव व एडवोकेट छग गबेल कुर्मी समाज छग, रामेश्वरी अमरजीत गबेल जनपद सदस्य सक्ती, रवि गबेल मंडल अध्यक्ष, हिरामन कुर्मी नोटरी आफिसर, पुष्पा गबेल , उषा साहू, राम कुमार पैकरा, लिलेश यादव, श्याम स्वीटस नमकीन बगबुडवा के संचालक जगेश्वर प्रसाद गबेल, अश्वनी गबेल बिलासपुर, नूतन संजय गबेल राजनांदगांव, सरोजनी जितेन्द्र गबेल कोरबा स्वास्थ्य विभाग,, धरनीधर, सालिक राम गबेल, सीवन गबेल,सुधेश शर्मा, फिरत साहू स्टाम्प वेडर, देव भारद्वाज प्रधान पाठक ,अनिल राठौर, डा. रविन्द्र नाथ मिश्रा, सुरेश राठौर, भूषण सिदार, दिल बहार यादव, नंद कुमार डनसेना, गौतम नेताम, योम प्रकाश लहरे, उदय मधुकर, गजाधर गबेल, दिवाकर गबेल, गोपी राम गबेल, पुनीराम गबेल, वृहस्पति गबेल सहित लोगों ने बधाई दी है।‌

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026