Chhattisgarh

चलती कार की खिड़की से लटककर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, दीपका पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा; वाहन जब्त

सतपाल सिंह

Jas

चलती कार की खिड़की से लटककर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, दीपका पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा; वाहन जब्त

कोरबा /दीपका सड़क पर तेज रफ्तार कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंटबाजी और हुड़दंग करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दीपका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, दीपका के मुख्य मार्ग पर एक सफेद रंग की कार (क्रमांक CG 12 BD 7800) तेज गति से दौड़ रही थी। इस दौरान कार में सवार युवक खिड़कियों से आधा शरीर बाहर निकालकर जानलेवा स्टंट कर रहे थे, जिससे मुख्य मार्ग पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। पीछे चल रहे किसी जागरूक नागरिक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

वीडियो संज्ञान में आते ही दीपका पुलिस हरकत में आई। वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को जब्त कर लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने संबंधी धाराओं के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026