कोरबा में दिनदहाड़े हत्या: ओवरब्रिज के नीचे हमाल को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे एक हमाल की बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सो रहे व्यक्ति के सिर पर लगातार लकड़ी के बत्ते से हमला करता दिख रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश महाराज नामक हमाल के रूप में हुई है, जो ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान एक आरोपी वहां पहुंचा और अचानक उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक के सिर पर लगभग 30 से 35 बार लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ब्रेकिंग कोरबा – कटघोरा,कोतवाली थाना प्रभारी बदले,कई और पुलिस का हुआ तबादला देखे लिस्ट
घटना से पहले दोनों के बीच सुबह नशे की हालत में विवाद हुआ था। उस समय दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी नशे में नग्न अवस्था में था और दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। मृतक ने उस समय आरोपी की पिटाई भी की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने बदला लेने के लिए दोपहर में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब मृतक चबूतरे पर सो रहा था। आरोपी मौके पर पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उसके सिर पर डंडे से लगातार वार करने लगा। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की।
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, हाई कोर्ट ने खारिज की सरकार की याचिका
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों ही खानाबदोश जीवन जीते थे और नशे की हालत में अक्सर विवाद करते रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह हुए विवाद के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने दोपहर में हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर के इस इलाके में नशे की हालत में रहने वाले लोगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना न केवल कोरबा बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि वारदात दिनदहाड़े हुई और बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दी गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी तकनीकी व प्रत्यक्ष साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।





