Korba News: प्लॉट के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, महिला की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप…

कोरबा : जिले के कटघोरा में एक प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मालदा घाट क्षेत्र में बाउंड्री वॉल से घिरे एक प्लॉट के भीतर घने जंगल में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सुबह एक महिला की नजर प्लॉट के अंदर पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही उसने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधियों को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
कोरबा अडानी पावर प्लांट में बॉयलर का कन्वेयर बेल्ट फटा,भारी धुंए से आसपास के इलाकों में बढ़ा प्रदूषण
कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





