Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर संचालक को किया गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने केलो विहार स्थित एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने 52 वर्षीय गोविंद साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

India vs Nepal Match: फ्री में कैसे देखें भारत-नेपाल का मुकाबला? जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू ने केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराए पर लिया है। आरोप है कि वह इस मकान में एक युवती के जरिए अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की टीम बनाई गई।

ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी, फिर मकान में मारा छापा

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की। इसके तहत एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान के अंदर भेजा गया। पहले से तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गोविंद साहू मकान में मिला, जबकि एक कमरे में युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।

पुलिस ने युवती से पूछताछ की, जिसमें आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक गतिविधियों में शामिल करने की बात सामने आई। वहीं, पूछताछ में आरोपी ने पैसों की जरूरत के चलते इस काम में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी गोविंद साहू के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे और महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं प्रीति यादव की अहम भूमिका रही।

दीपा सागर मौत मामला: मोबाइल और सुसाइड नोट की होगी फॉरेंसिक जांच, खुलेंगे मौत के राज

एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी तरह की अवैध और अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026