Chhattisgarhछत्तीसगढ

उधारी पैसों के विवाद को लेकर पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

थाना सिटी कोतवाली के ग्राम खोखरा में उधारी पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या का मामला

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.2026 को सूचक कमल सूर्यवंशी निवासी सूर्या चौक खोखरा द्वारा थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में सूचना दी गई कि दिनांक 17.11.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे ग्राम खोखरा निवासी इतवारी सूर्यवंशी एवं एक अन्य साथी के साथ इसका भाई देवनारायण सूर्यवंशी एक साथ बैठकर शराब का सेवन किया इसी दौरान उधारी पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर मृतक देवनारायण सूर्यवंशी के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई ।

सूचना प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलेंडेन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों का पता तलाश कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस की सीन ऑफ क्राइम यूनिट की टीम एवं पुलिस डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा मृतक के साथ उधारी पैसों के विवाद को लेकर मारपीट करना स्वीकार किया गया है इतवारी सूर्यवंशी से घटना में प्रयुक्त एक कंक्रीट पत्थर जप्त किया गया मामले में एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जांजगीर-चाम्पा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद एवं लेनदेन के मामलों में कानून को अपने हाथ में न लें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना दें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026