ChhattisgarhKorbaSECL

एसईसीएल इंदिरा स्टेडियम परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर अराजकता फैलाने की कुसमुंडा पुलिस से कांग्रेस नेता की शिकायत

सतपाल सिंह

Jas

एसईसीएल इंदिरा स्टेडियम परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर अराजकता फैलाने की कुसमुंडा पुलिस से कांग्रेस नेता की शिकायत

Home Loan @ 7.45%

कोरबा जिले के कुसमुंडा कॉग्रेस मण्डल अध्यक्ष, धनंजय कुमार दीवान ने कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर इंदिरा स्टेडियम परिसर में व्याप्त असामाजिक गतिविधियों की कुसमुंडा पुलिस से शिकायत करते हुए रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय करने की अपील की है। उनका कहना है कि बीते कुछ समय से आदर्श नगर कुसमुंडा स्थित इंदिरा स्टेडियम असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। शाम होते ही प्रतिदिन मैदान परिसर के अंदर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। इन अवैध गतिविधियों से स्टेडियम एवं उसके आस पास का माहौल आम जनता के लिए खराब एवं असहज हो गया है। इन असामाजिक तत्वों द्वारा मैदान परिसर में गंदगी फैलाने (शराब की टूटी बोतलें) एवं सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाय जा रहा है। ऐसी दिन प्रतिदिन बढ़ती गतिविधियों से खिलाड़ियों, एवं स्थानीय निवासियों में असुरक्षा एवं भय का माहौल बन गया है।

 

धनंजय दीवान ने स्टेडियम परिसर को सुरक्षित एवं भयमुक्त बनाने हेतु निम्न कार्यवाही हेतु निवेदन किया है

1. स्टेडियम परिसर एवं उसके आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

2. नशा करने वाले एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।

3. SECL कुसमुंडा द्वारा स्थापित CCTV (इंदिरा स्टेडियम मुख्य द्वार में) में उपलब्ध रिकॉर्डिंग प्राप्त कर उसके माध्यम से स्टेडियम परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित सौंदयीकरण बोर्ड “I LOVE KUSMUNDA” एवं स्टील रेलिंग को क्षति पहुँचाने वालों की पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए।

4. इस विषय से संबंधित कार्यवाही की प्रगति साझा करने की भी आग्रह की गई है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026