कोरबा अडानी पावर प्लांट में बॉयलर का कन्वेयर बेल्ट फटा,भारी धुंए से आसपास के इलाकों में बढ़ा प्रदूषण
सतपाल सिंह

कोरबा अडानी पावर प्लांट में बॉयलर का कन्वेयर बेल्ट फटा,भारी धुंए से आसपास के इलाकों में बढ़ा प्रदूषण 
कोराबा जिले के उरगा क्षेत्र अंतर्गत पताडी स्थित अडानी पावर प्लांट में तीसरे यूनिट के संचालन के दौरान बॉयलर क्षेत्र में कन्वेयर बेल्ट फटने की घटना के बाद अत्यधिक धुआँ एवं प्रदूषण फैलने की बात सामने आ रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों तक धुआँ पहुँचने से किसानों की फसलों एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” कहा जाता है। ऐसे में यदि औद्योगिक प्रदूषण के कारण किसानों की फसल, मिट्टी, पानी या स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है, तो यह गंभीर विषय है।
ग्रामीणों ने मांग है कि पर्यावरण विभाग एवं संबंधित प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचकर हवा और उत्सर्जन की वैज्ञानिक जांच कराए। घटना के कारणों की जांच की जाए। आसपास के खेतों और फसलों पर पड़े प्रभाव का निरीक्षण कराया जाए। प्रदूषण नियंत्रण मानकों के पालन की जांच की जाए। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराया जाए।
किसानों, ग्रामीणों और पर्यावरण के हित में इस मामले की निष्पक्ष एवं तत्काल जांच आवश्यक है।प्रशासन और पर्यावरण विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग के साथ ही साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस ओर भी ध्यान रखने की बात कही जा रही है।





