FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

पिता की एक गलती से बुझा घर का चिराग..! 11 साल के मासूम ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

सरगुजा: जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र के महुआदरहा में तेज रफ्तार बाइक सवार 3 लोग अनियंत्रित होकर गिरने से बुरी तरह घायल हो गए है। घायलों में 11 वर्षीय बालक अंश खलझों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, वहीं सभी घायल अन्य 2 लोगों को ईलाज के लिए सीएचसी सीतापुर में एडमिट कराया गया है।

आपको बता दे कि मृतक अंश खलखो और परिजन जमजुनवानी नामक गांव से महुआदरहा गांव के लिए निकले हुए थे, जो तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण सड़क पर गिरने से दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में 3 घायलों में एक 11 वर्षीय बालक अंश खलखो ने मौके पर ही ज्यादा चोट लगने से दम तोड़ दिया है, वहीं मामलें की सूचना मिलने के बाद सीतापुर पुलिस ने मृतक बालक अंश खलखो का मर्ग पंचनामा तैयार कर उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामलें में आगे की जांच शुरू कर दी है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *