Chhattisgarhछत्तीसगढ
स्पा सेंटर में पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्र

दुर्ग जिले के भिलाई के नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के सेकंड फ्लोर पर संचालित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि की सूचना पर रविवार को पुलिस ने औचक जांच की। दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर की गतिविधियों की जांच की। पुलिस के पहुंचने पर स्पा सेंटर के अंदर करीब 7-8 युवतियां मौजूद मिलीं। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सेंटर की गतिविधियों की जांच की। पुलिस के अनुसार मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने सेंटर में मौजूद युवतियों और संचालक के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
CG News: कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR दर्ज
बताया जा रहा है कि मॉल प्रबंधन की ओर से स्पा सेंटर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद सेंटर के भीतर लोगों की मौजूदगी मिली। इसको लेकर भी पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई।
भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्पा सेंटर की जांच के लिए पहुंची थी। मौके पर युवतियां मिलीं, जिसके बाद संचालक और मौजूद युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में DSP IUCAW भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह और स्मृति नगर चौकी की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है।






