Viral Video: यह हॉरर फिल्म का नहीं डांडिया नाइट का वीडियो है, आप भी देखकर कहेंगे- ये क्या हो रहा है भाई

Viral Video: इन दिनों हर जगह गरबे का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.  हर कोई सज धज कर बॉलीवुड गानों पर डांडिया करता नजर आ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर डांडिया नाइट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर डर के मारे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.  तो अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन है तो यकीनन ये हॉरर डांडिया वीडियो आपको जरूर पसंद आएगा. लेकिन अगर आप भूतों की कहानी देखने से डरते हैं तो ज़रा दिल थाम कर इस वीडियो को देखिएगा. इसे देखकर आपके मन में भी यही सवाल उठेगा ये क्या हो रहा है भाई.

इंटरनेट पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर डर लगना लाजमी है. ये वीडियो डांडिया नाइट का है जिसे देखकर एक पल के लिए ऐसा लगेगा मानो भूत जमीन पर उतर आ गया हो और डांडिया कर रहा हो. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग काले कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं. फेस पर सफेद रंग पुता हुआ है और उनका डरावना सा चेहरा गरबा नाइट का नहीं बल्कि किसी डरावनी हॉरर फिल्म एहसास दिला रहा है. यह हॉरर फिल्म नन का गेटअप है. दोनों के एक्सप्रेशंस भी इतनी खतरनाक है कि कोई भी ख़ौफ़ज़दा हो जाए. यूं कहे तो ये दोनों अपनी डरावनी आंखों से जानबूझ  कर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं.  ऐसे में वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर डांडिया की खुशी कम और हैरानी साफ नजर आ रही है.

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘जब आप अंदर से मर चुके हो लेकिन घर वालों के दबाव में डांडिया करने गए हों. इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स की भरमार भी आना शुरू हो गई है. कोई इस हैलोवीन पार्टी बुला रहा है तो कोई पूछ रहा है यह क्या हो रहा है भाई. एक इंटरनेट यूज़र ने इस वीडियो को देखकर कमेंट बॉक्स पर लिखा, यह है भूतों का गरबा है तो दूसरे ने लिखा nun प्लेइंग डांडिया.  इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है और कुछ तो इसे कॉमेडी हॉरर फिल्म बता रहे हैं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *