Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG ब्रेकिंग: नया रायपुर के मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

रायपुर : नया रायपुर के सेक्टर-28 स्थित मिनी मार्केट में अचानक आग भड़क उठी. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.

छत्तीसगढ़ के IAS दीपक सोनी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, बलौदाबाजार के कलेक्टर भारत सरकार में बने डायरेक्टर

आग की चपेट में किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान सहित कई अन्य दुकानें आकर जलकर खाक हो गईं. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गया है. दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

Iran Protests: ईरान में खामेनेई सरकार का खूनी दमन, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी; तेहरान में 200 से ज्यादा मौतों की खबर

हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया. इस देरी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Show More