Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgath: रास्ते में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पेट्रोलिंग टीम बनी मददगार, जानिए कहां का है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मानवता और तत्परता की मिसाल सामने आई है। अस्पताल जाते समय एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मदद से सड़क किनारे ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

अपूर्ण एवं अपंजीकृत परियोजना पर CG-RERA की सख्त कार्रवाई, प्रमोटर को आबंटी को 6.87 लाख रुपये ब्याज भुगतान करने का आदेश

जानकारी के मुताबिक, गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगनाबरपारा निवासी कुसुमलता सिन्हा अपने पति सतीश सिन्हा के साथ सोनोग्राफी और नियमित जांच के लिए धमतरी जा रही थीं। इसी दौरान फागुनदहा चौक के पास उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति को देखते हुए वह सड़क किनारे बैठ गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक मनोज मेश्राम, आरक्षक थमेंद्र देवांगन और वाहन चालक हीरेन्द्र साहू ने तत्काल सहायता की व्यवस्था की। टीम ने पुरुर शासकीय अस्पताल से स्वास्थ्यकर्मियों को अपने वाहन के जरिए घटनास्थल तक पहुंचाया।

मौके पर पहुंचीं सीएचओ माधवी धुरु, स्टाफ नर्स भारती साहू और वार्ड आया यशोमति साहू ने प्रसव कराने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मदद से महिला ने सड़क किनारे स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। नवजात का वजन 3 किलो 200 ग्राम बताया गया है।

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

प्रसव के बाद पेट्रोलिंग टीम ने महिला और नवजात को आगे की देखभाल के लिए पुरुर शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति सुरक्षित बताई गई है। पेट्रोलिंग टीम और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता से समय पर मदद मिलने से जच्चा-बच्चा को सुरक्षित देखभाल मिल सकी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026