FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG Election 2023: चार दिन में छत्तीसगढ़ की छह लोकसभा और 36 विधानसभा को साधेंगे मोदी

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली प्राथमिकता में छत्तीसगढ़ है। यही वजह है कि वह तीन महीने के भीतर लगातार तीसरी-चौथी बार क्रमश: बिलासपुर और बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं। इसके पूर्व वे रायपुर और रायगढ़ में चुनावी सभा ले चुके हैं।

प्रधानमंत्री 30 सितंबर को बिलासपुर संभाग की चार लोकसभा और 24 विधानसभा सीटों को साधेंगे। इसी तरह तीन अक्टूबर को बस्तर में दो लोकसभा और 12 विधानसभा सीटों पर आदिवासियों के बीच भाजपा की पैठ मजबूत करेंगे। दोनों दौरों में प्रधानमंत्री की छह लोकसभा और 36 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश होगी।
बिलासपुर में यह है राजनीतिक समीकरण
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह के बहाने प्रधानमंत्री प्रदेश के सबसे बड़े बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के अंतर्गत 24 विधानसभा को साधेंगे। वर्तमान में यहां 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। सात सीटें भाजपा के पास, दो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) और दो सीटें बहुजन समाज पार्टी के पास हैं। यानी भाजपा का जनाधार यहां कम है।
इसी तरह लोकसभा सीट के हिसाब से देखें तो बिलासपुर संभाग में छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट में से चार लोकसभा सीटें केवल बिलासपुर संभाग में हैं। इनमें से तीन पर भाजपा का कब्जा और एक सीट कांग्रेस के खाते में है। बिलासपुर लोकसभा सीट में भाजपा सांसद अरुण साव हैं, जो कि वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं।
कोरबा लोकसभा सीट में कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत, रायगढ़ लोकसभा सीट में भाजपा सांसद गोमती साय और जांजगीर-चांपा में भाजपा सांसद गुहाराम अजगले हैं। इसके अलावा इसी संभाग के जांजगीर-चांपा से विधायक नारायण चंदेल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। इसके पहले जून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिलासपुर में बड़ी सभा कर चुके हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *