Grahan 2023: अक्टूबर के महीने में लगने जा रहे हैं 2 ग्रहण, जानिए तिथि, समय और सूतक के बारे में

Grahan 2023: इस साल कुल 4 ग्रहण लगने थे जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल के दिन और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई की रात लगा था. आने वाले अक्टूबर के महीने में 2 और ग्रहण लगने वाले हैं. इस खगोलीय घटना को बेहद खास संयोग भी बताया जा रहा है जो कम ही देखने को मिलता है. अक्टूबर वो महीना होने जा रहा है जिसमें 2 ग्रहण लगेंगे. यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. जानिए इन ग्रहणों की तिथि और समय से लेकर सबकुछ.

अक्टूबर में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण 

साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की बात करें तो सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है. 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण जोकि वलयाकार पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है और इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जा सकता है.

यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कई हिस्सों से देखा जा सकता है जिनमें नॉर्थवेस्टर्न यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और आर्कटिक रीजन शामिल हैं. इसके अलावा, अन्य वेस्टर्न कंटीज से पूर्ण ना सही लेकिन सूर्य ग्रहण का कुछ हिस्सा नजर आ सकता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए स्पेशल आई प्रोटेक्शन ग्लासेस वगैरह पहनने की सलाह दी है. बता दें कि भारत से इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा. क्योंकि भारत में ग्रहण नहीं नजर आएगा इसीलिए धार्मिक आधार पर भारत में सूतक काल  मान्य नहीं होगा.

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण और आखिरी ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात लगने वाला है. इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया समेत संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा के कुछ हिस्से पर ही ग्रहण लगता है. ऐसा तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. यह ग्रहण 29 अक्टूबर, शुक्रवार 1:06 एएम पर दिखेगा और 2:22 एएम पर समाप्त हो जाएगा. इस ग्रहण में चंद्रमा का रंग संतरी जैसा दिखता है.

साल के दूसरे चंद्र ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है इसीलिए धार्मिक आधार पर इसका सूतक काल मान्य होगा. नई दिल्ली में 29 अक्टूबर 01:44:05 एएम पर अधिकतम ग्रहण देखने को मिलेगा.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *