छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कर रही बेहतर कार्य – जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत गाटापार में नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया।
लोरमी – विकासखंड लोरमी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गातापार में आयोजित शासकीय प्राथमिक शाला के नवीन साला भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर मुंगेली जिला खनिज संस्थान न्यास मध्य से स्वीकृत 12. 76 लाख की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बेस ने कहा शिक्षा की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। एक शिक्षित व्यक्ति बेहतर समाज व राष्ट्र का निर्माण करता है। शिक्षा के लिए नवीन तकनीक और बेहतर संसाधन छात्रों को उपलब्ध हों ये सुनिश्चित करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी ओर एक कदम बढ़ाते हुए शासकीय प्राथमिक शाला गातापार के नवीन शाला भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।
इस दौरान ग्राम पंचायत गातापार सरपंच डायरेक्टर पात्रे, कालम आदिले, बहादुर रात्रे, सुरेश रात्रे, खुलेश पात्रे, अनिल पात्रे, प्रेमसिंह आहिरे, हेमदास, नरेश, रंजीत मंगेशकर, सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।





