छत्तीसगढ

*सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ग्राम सपोस में सेवा सेतु शिविर का भव्य आयोजन किया गया।*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती । इस शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप अंचल के विशिष्ट समाज सेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देहदानी ब्रह्मलीन घनश्याम सिंह पटेल के सुपुत्र एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल को श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे पिताश्री सेवानिवृत्त प्राचार्य स्वर्गीय घनश्याम सिंह पटेल ने आजीवन समाज को कुछ न कुछ दिया। उन्होंने मरणोपरांत भी अपनी देह का दान कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल कायम की।” उन्होंने बताया कि उनके इस सेवा भाव से प्रेरित होकर किरारी निवासी स्वर्गीय रामनारायण पटेल ने भी देहदान का संकल्प लिया था, जिनके सुपुत्र रमेश पटेल का भी इस मंच पर अभिनंदन किया गया। इस भावुक क्षण में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने दोनों देहदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
शिविर को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। आयोजन में मुख्य रूप से अपर कलेक्टर के. एस. पैंकरा, एसडीएम योगेश कश्यप, तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, संजय कुमार मिंज और आशीष पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निराकरण किया।
शिविर में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए संयोगिता सिंह जूदेव और जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और समाज सेवा के इस महाभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026