छत्तीसगढ

*सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत शासकीय हाईस्कूल सपोस डभरा में शिविर आयोजित*

*एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल, आमजनों को योजनाओं की जानकारी के साथ मौके पर मिला लाभ*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

*बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, ग्रामीणों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग*

सक्ती,,, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश एवं प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” के तहत आज 06 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस डभरा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। शासकीय हाईस्कूल सपोस डभरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जनपद पंचायत डभरा अध्यक्ष अरूणा महेन्द्र सिदार, जनपद पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत डभरा जगदम्बा सिदार, पुष्पा मेहर, नगर पंचायत अध्यक्ष डभरा दीपक साहू, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, कृष्णकांत चंद्रा, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, नेतराम चन्द्रा, राजेन्द्र चौधरी, हेमंत पटेल, भूपेन्द्र शंकर पटेल, दिनेश बरेठ, मनीष चौधरी, धर्मेन्द्र चन्द्रा, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा, एसडीएम डभरा विनय कश्यप, जनपद पंचायत डभरा सीईओ उमेश रात्रे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं हितग्राही उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आवास, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं का शिविर के माध्यम से निराकरण कराने तथा योजनाओं का लाभ एवं जानकारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसका सभी नागरिक लाभ उठाएं। इसी क्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों में आमजन की समस्याओं का निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा आमजन से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
सेवा संकल्प अभियान अतर्गत सेवा सेतु शिविर में 5 लोगों द्वारा देहदान एवं 29 लोगों द्वारा नेत्रदान का संकल्प लिया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें आमजनों एवं हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आयुष्मान कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, सिकल सेल सहित विभिन्न लैब जांच की सुविधा प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में विभिन्न मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों को योजना के प्रावधान, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
सेवा सेतु शिविर में सेवा सेतु केंद्र, आधार कार्ड अपडेटेशन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, श्रम विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, वित्तीय साक्षरता एवं जनजागरूकता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, समाज कल्याण, आदिम जाति विकास, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, शिक्षा, श्रम सहित अन्य विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्रसन्न कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को शासन की जनमन पुस्तिका का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी पेन पेंसिल भी प्रदान किया गया। शिविर में उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल को देहदान स्व. घनश्याम सिंह पटेल के वारिस के रूप में सम्मानित किया गया।

*विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

शासकीय हाईस्कूल सपोस डभरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा शासन के संचालित योजनाओ को आमजन के समक्ष शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई हितग्राहियो को लाभान्विंत किया गया जिसमे जनपद पंचायत डभरा पेंशन शाखा से 5 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। एनआरएलएम शाखा से लखपति दीदी 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, डेमो चेक 6 नग वितरण एवं स्वीकृति पत्रक 5 एस.एच.जी. को वितरण किया गया। खाद्य विभाग से 10 नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं 5 हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक खुशियों की चाबी सौंपी गई, साथ ही मनरेगा शाखा के द्वारा 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा पौधा वितरण किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा महानदी मछुआ सहकारी समिति कोसमंदा 1 नग जाल 1 आईस बाक्स, उपासना महिला स्व सहायता समूह बारापीपर को 1 नग जाल 1 आईस बाक्स वितरण किया गया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026