FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

PM Kisan 14th Installment: अगली किस्त प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी है ये स्टेप, जान लें

पात्र किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वितरण की तारीख की घोषणा जल्द ही सरकार द्वारा की जाएगी। पीएम किसान के लाभार्थियों को 26 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त मिली।

ध्यान दें कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली 14वीं किस्त का भुगतान आधार और एनपीसीआई से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका खाता आधार और एनपीसीआई लिंक्ड बैंक खाता है।

डीबीटी कृषि बिहार वेबसाइट के अनुसार, “पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी 14वीं किस्त का भुगतान आधार और एनपीसीआई से जुड़े बैंक खाते में किया जाना है। भारत सरकार ने डाक विभाग को लाभार्थियों के बैंक खाते से आधार और एनपीसीआई को जोड़ने के लिए अधिकृत किया है, इसलिए आपको निकटतम डाकघर से संपर्क करना चाहिए और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में एक नया (डीबीटी सक्षम) खाता खोलना चाहिए। देर ना करें, नहीं तो अगली किस्त से वंचित रह जाएंगे।”

NPCI मैपर में आधार नंबर जोड़ने का क्या मतलब है?

एनपीसीआई के अनुसार, यह एक ऐसा प्रोसेस है जिसके द्वारा ग्राहक द्वारा प्रस्तुत लिखित सहमति के आधार पर बैंक (कोर बैंकिंग में खाते से आधार संख्या को जोड़ने के बाद) एनपीसीआई मैपर को अपडेट करता है।

कैसे जांचें कि कौन सा बैंक खाता डायरेक्ट ट्रांसफर बेनिफिट्स के लिए जुड़ा है

चरण 1: https://resident.uidai.gov.in/bank-mapper पर जाएं।
चरण 2: डिटेल्स दर्ज करें।
चरण 3: आपका लेटेस्ट बैंक अकाउंट डिटेल्स जो एनपीसीआई मैप किया गया है, डिस्प्ले होगा।

बैंक खाते को एनपीसीआई से कैसे लिंक करें
चरण 1:
 सभी आवश्यक जानकारी के साथ कंसेंट फॉर्म फिजिकल या इलेक्ट्रॉनिक रूप में बैंक, डाकघर में जमा करें।
चरण 2: आधार नंबर को एक बैंक से दूसरे बैंक में मूव करने के मामले में, ग्राहक को उस बैंक का नाम प्रदान करना चाहिए जहां से आधार मूव किया जा रहा है।
चरण 3: फिजिकल फॉर्म के केस में, कंसेंट फॉर्म पर बैंक रिकॉर्ड के अनुसार हस्ताक्षर किए जाने चाहिए।
चरण 4. सीडिंग पूरी होने के बाद ग्राहक लंबित सब्सिडी राशि के लिए अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर (तेल विपणन कंपनी) से संपर्क कर सकते हैं।

सब्मिट किए गए डिटेल्स को वेरिफाई करने के बाद शाखा ग्राहक के आधार नंबर को उनके खाते और एनपीसीआई मैपर से जोड़ देगी। एनपीसीआई मैपर आधार नंबर दिखाएगा।

यदि बैंक को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद भी आधार नंबर एनपीसीआई मैपर में दिखाई नहीं देता है, तो बैंक कार्रवाई के लिए जिम्मेदार है। ऐसे मामले में कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है और मामले की रिपोर्ट कर सकता है।

ग्राहक किसी भी समय केवल एक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। ध्यान दें कि यदि ग्राहक कई बैंकों को सहमति देता है तो सब्सिडी लास्ट सीडेड बैंक में जमा की जाएगी जिसके साथ एनपीसीआई मैपर में एक्टिव स्टेटस है।

साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के लिए लाभार्थियों को eKYC कराना अनिवार्य है, अन्यथा वे योजना के लाभ से वंचित हो जायेंगे.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *