Chhattisgarhछत्तीसगढ

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को झटका! 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-रायगढ़ रूट होगा प्रभावित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत राबर्टसन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस कार्य के चलते 27 से 30 नवंबर 2026 तक चार मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

बीजापुर में माओवादियों के दो डम्प का खुलासा, हथियारों से लेकर ड्रोन और विस्फोटक सामग्री तक बरामद

रेलवे के मुताबिक, राबर्टसन स्टेशन के यार्ड में रेल लाइनों की थ्रू कनेक्टिविटी विकसित करने और केबिन को रेल लाइन से जोड़ने के लिए यह काम किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद स्टेशन पर अतिरिक्त लाइन कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी और परिचालन व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा होगी।

27 से 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 68737: रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक रद्द रहेगी।

  • ट्रेन नंबर 68738: बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक रद्द रहेगी।

  • ट्रेन नंबर 68736: बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 28 और 29 नवंबर को नहीं चलेगी।

  • ट्रेन नंबर 68735: रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 29 और 30 नवंबर को रद्द रहेगी।

बिलासपुर तक ही आएंगी और यहीं से चलेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 68861: गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।

  • ट्रेन नंबर 68862: झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक बिलासपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

    चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; 14 चक्का वाहन जलकर खाक

रेलवे के इस कार्य का सीधा असर रायगढ़, बिलासपुर और झारसुगुड़ा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और परिचालन संबंधी अपडेट जरूर जांच लेना चाहिए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026