बीजापुर में माओवादियों के दो डम्प का खुलासा, हथियारों से लेकर ड्रोन और विस्फोटक सामग्री तक बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने दो अलग-अलग जंगलों में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाया है। इनसे भारी मात्रा में हथियार, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; 14 चक्का वाहन जलकर खाक
पहली कार्रवाई थाना पामेड़ क्षेत्र के कोरागुट्टा जंगल में की गई। यहां जिला बल और कोबरा 208 की संयुक्त टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए संचार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा मिला। दूसरी कार्रवाई आवापल्ली क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल में जिला बल और केरिपु 62/ई कंपनी की संयुक्त टीम ने की।
कोरागुट्टा जंगल से मिले संचार उपकरण और ड्रोन
कोरागुट्टा जंगल में मिले डम्प से 14 वीएचएफ सेट, एक यूएचएफ सेट और DJI Mavic 2 Enterprise ड्रोन बरामद किया गया। इसके अलावा सैमसंग लैपटॉप, असेंबल्ड पीसीबी बॉक्स, सोल्डरिंग स्टेशन, आठ एंटीना, बैटरियां और एफएम रिसीवर भी मिले हैं। मौके से मोनोक्युलर पीएनवी साइट और आईईडी सर्किट निर्माण से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई है।
पेद्दापुन्नुर जंगल से एके-47 और अन्य हथियार जब्त
आवापल्ली क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल में मिले दूसरे डम्प से दो भरमार बंदूकें और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। इसके साथ ही एसएलआर और इंसास से संबंधित जिंदा राउंड, 12 बोर के कारतूस, टिफिन बम और इलेक्ट्रिक वायर भी जब्त किए गए हैं।
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की खेप के साथ 3 वाहन जब्त; एक गिरफ्तार, दो बालक निरुद्ध
पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या अन्य स्थानों पर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें। ऐसी वस्तुओं को छूने या उनके पास जाने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।





