कोरबा में सट्टा-पट्टी लिखते 7 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सतपाल सिंह
कोरबा में सट्टा-पट्टी लिखते 7 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुराना बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में दबिश; नकदी, डायरी और मोबाइल स्क्रीनशॉट जब्त..

कोरबा (छत्तीसगढ़), 25 नवंबर 2026। जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुराना बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में दबिश देकर सट्टा-पट्टी लिख रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की टीम नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर दांव लगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर घेराबंदी कर छापा मारा और मौके से 7 सटोरियों को धर दबोचा।
नकदी और सट्टे का हिसाब-किताब जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,350 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी लिखने में इस्तेमाल होने वाली डायरी, रजिस्टर, कॉपियां और पेन जब्त किए हैं। इसके अलावा, आरोपियों के मोबाइल फोन से सट्टे के लेन-देन से जुड़े स्क्रीनशॉट भी बरामद किए गए हैं।
ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुजल चौहान (20), चिंटू केवट (21), भानु यादव (21), मेवालाल चौहान (38), पप्पू सिंह (55), घासीदास (56) और भंवर सिंह केवट (58) शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।





