कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: जिले की छह तहसीलों में नए तहसीलदारों की पदस्थापना
सतपाल सिंह
कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: जिले की छह तहसीलों में नए तहसीलदारों की पदस्थापना

कोरबा। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने छह तहसीलदारों की नवीन अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, राजस्व विभाग के कामकाज में गति लाने के लिए तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है:
• अभिजीत राजभानू: दीपका से हरदीबाजार तहसीलदार बनाए गए।
• विरेंद्र कुमार श्याम: पसान तहसील कार्यालय से पाली के तहसीलदार नियुक्त।
• रविशंकर राठौर: अजगरबहार से दीपका का तहसीलदार बनाया गया।
• विनय देवांगन: पोड़ीउपरोड़ा से पसान तहसील में पदस्थ किए गए।
• उमेश्वर सिंह बाज: स्थानांतरण के बाद आमद देने पर पोड़ीउपरोड़ा की जिम्मेदारी मिली।
• सिद्धि गबेल: स्थानांतरण के बाद जिले में उपस्थिति देने पर अजगरबहार का तहसीलदार बनाया गया।





