NATIONAL

इंजीनियरिंग युवाओं के लिए शानदार मौका! ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 17 लाख तक पैकेज; जानें पूरी डिटेल्स

NHPC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) ने ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 17 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिल सकता है।

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा एवं अग्रसेन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सामूहिक एकादशी उद्यापन कार्यक्रम संपन्न

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किस ब्रांच में कितने पदों पर होगी भर्ती?

NHPC की इस भर्ती में कुल 205 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए रिक्तियां इस प्रकार हैं:

  • ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 88 पद, जिनमें NHPC के 76 और NHDC के 12 पद शामिल हैं।
  • ट्रेनी इंजीनियर (सिविल): 64 पद, सभी NHPC के लिए।
  • ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल): 53 पद, जिनमें NHPC के 48 और NHDC के 5 पद शामिल हैं।

श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण देखें तो सामान्य वर्ग के लिए 89, EWS के लिए 44, OBC (NCL) के लिए 41, SC के लिए 20 और ST वर्ग के लिए 11 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 8 पद आरक्षित रखे गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता और GATE स्कोर की शर्त

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में फुल टाइम B.E., B.Tech या B.Sc (इंजीनियरिंग) की डिग्री होना जरूरी है।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय यानी सिविल (CE), इलेक्ट्रिकल (EE) या मैकेनिकल (ME) में GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर होना चाहिए। फाइनल ईयर के विद्यार्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?

NHPC भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 दिसंबर 2026 तक 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, SC, ST, OBC और अन्य पात्र आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी और कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

चयनित उम्मीदवारों को E2 ग्रेड के तहत 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा मिलने वाले भत्तों को मिलाकर सालाना पैकेज करीब 16 से 17 लाख रुपये तक हो सकता है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, EWS और OBC (NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 708 रुपये (टैक्स सहित) जमा करने होंगे। वहीं SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

GATE स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू से होगा चयन

NHPC ट्रेनी इंजीनियर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित GATE परीक्षा का वैध स्कोर होना अनिवार्य है।

देश में HPV वैक्सीनेशन अभियान को बड़ी सफलता, 1 करोड़ से ज्यादा लड़कियों को लगी वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज

NHPC भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण सलाह: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार NHPC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026