Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में चोरों का अनोखा कारनामा, लग्जरी कार में आए और 5 बकरे-बकरियां लेकर हुए फरार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बकरा-बकरी चोरी करने वाला गिरोह लगातार सक्रिय है। लग्जरी कारों में सवार होकर गांव पहुंच रहे अज्ञात चोर रात के अंधेरे में पशुपालकों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोड़ेया का है, जहां चोरों ने घर के सामने बने कमरे का ताला तोड़कर पांच बकरे-बकरियां चोरी कर लिए। सुबह जब पशु मालिक को चोरी की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। चोरी हुए पशुओं की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

कुसमुंडा अहिरन नदी तट में 24 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य दीप दान महोत्सव… 

रात में कार से पहुंचे चोर, ताला तोड़कर ले गए पशु

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चोड़ेया निवासी पशुपालक दीप नारायण ने बताया कि 20 और 21 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर कार से उसके गांव पहुंचे थे। चोरों ने घर के सामने बने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर बंधे पांच बकरे-बकरियों को लेकर फरार हो गए। सुबह जब दीप नारायण उठा तो कमरे में पशु नहीं मिले। इसके बाद उसने आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

इस चोरी से पशुपालक को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में उसने रविवार दोपहर लखनपुर थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

लगातार हो रही चोरी से पशुपालक चिंतित

लखनपुर क्षेत्र में बकरा-बकरी चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी लग्जरी वाहनों में सवार होकर आने वाले चोर कई बार पशुओं को निशाना बना चुके हैं। एक दिन पहले भी क्षेत्र में बकरा-बकरियों की चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही वारदातों से पशुपालक अपनी मेहनत से पाले गए पशुओं की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।

CG में हाथियों का उत्पात, शादी की तैयारियों के बीच बैगा परिवार के घर में मचाई भारी तबाही

दूसरे राज्य से बरामद हो चुके हैं चोरी के पशु

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही और बकरा-बकरी के कारोबार में बढ़ोतरी के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इससे पहले लखनपुर पुलिस चोरी हुए बकरा-बकरियों को दूसरे राज्य से बरामद कर पशुपालकों को वापस सौंप चुकी है। इसके बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ग्रामीणों ने पुलिस से गिरोह पर लगाम लगाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026