KorbaNATIONAL

संगठन विस्तार: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बालको खंड बैठक संपन्न, नई जिम्मेदारियों की घोषणा 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस, बालको स्थापना दिवस और राज्य स्थापना दिवस पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

सतपाल सिंह

संगठन विस्तार: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बालको खंड बैठक संपन्न, नई जिम्मेदारियों की घोषणा

30 नवंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस, बालको स्थापना दिवस और राज्य स्थापना दिवस पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम..

बालको/कोरबा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक बालको खंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और जमीनी विस्तार पर चर्चा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इसके साथ ही आगामी महीनों में आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक में क्षेत्र एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, महिला विंग कोरबा की जिला अध्यक्ष चंचल महंत, जिला उपाध्यक्ष सुनीता खूंटे, जिला उपाध्यक्ष व बालको प्रभारी संजीव गोस्वामी, जिला संगठन मंत्री सुरेश पटेल, जिला महामंत्री राकेश सूर्यवंशी, जिला मंत्री लाला नोभिश साहू और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा के जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव शामिल हुए। इनके अलावा बालको खंड के अध्यक्ष संदीप चौहान, उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव समेत जिले के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नए दायित्व

बैठक के दौरान संगठन को गति देने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों की घोषणा की गई, जो इस प्रकार है:

• जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (बालको खंड): अनुप दास महंत को अध्यक्ष, ओम मानिकपुरी को उपाध्यक्ष, मनिष कुर्रे को संगठन मंत्री, हर्ष महंत को सचिव, रोशन दास को सह-सचिव, राजू कुम्हार को मंत्री और रोशन देवांगन को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं के.के. यादव, आकाश यादव, सूर्या यादव और मनोज महंत को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

• महिला विंग: महिला बालको प्रभारी के रूप में सुजाता कुर्रे, कौशिल्या टंडन और सरिता अनंत को नियुक्त किया गया है।

• बालको खंड एवं गुडी बेलाकछार: बालको मीडिया प्रभारी के रूप में अजय व विवेक, सचिव पद पर उदय निषाद व सुधांशु, मंत्री के रूप में प्रिंस कुर्रे, सह-सचिव के रूप में हर्षवर्धन सांडे और उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामेश्वर यादव व प्रदीप पटेल को दी गई है। इसके साथ ही गुड़ी बेलकछार कार्यकारिणी के लिए साहील महंत (अध्यक्ष), युवराज देवांगन (उपाध्यक्ष), अनीष चौहान (महामंत्री), ज्ञान दास महंत (सचिव), आकाश महंत (उपाध्यक्ष), अविनाश निषाद (मंत्री) और सतीश पटेल (सचिव) के नामों की घोषणा की गई।

30 नवंबर को दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस, बालको स्थापना दिवस और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के त्रिवेणी संगम के उपलक्ष्य में बालको खंड क्षेत्र में एक विशाल और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है, ताकि छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति और परंपरा का भव्य प्रदर्शन किया जा सके। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026