ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News: ‘बाघा’ की सूंघने की क्षमता से खुला महिला हत्याकांड का राज, 500 मीटर पीछा कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

कोरबा : जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लोकहड़ा में हुए महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 वर्षीय सुखमनिया एक्का की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी उसका पड़ोसी निकला। पुलिस ने आरोपी सहस राम मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले की जांच में डॉग स्क्वॉड के ‘बाघा’ ने अहम भूमिका निभाई और पुलिस को आरोपी तक पहुंचाने में मदद की।

CG Crime News: चाकू से वार कर युवक की हत्या, घटना के बाद एक आरोपी हिरासत में

खेत के पास मिला था महिला का शव

घटना 23 सितंबर की है, जब ग्राम लैंगा के पास ग्राम लोकहड़ा में खेत के नजदीक सुखमनिया एक्का का शव मिला था। महिला के सिर पर पत्थर से वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत हुई थी। सूचना मिलने के बाद पसान थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक, साइबर और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सना पत्थर भी बरामद किया गया था।

‘बाघा’ ने 500 मीटर तक पीछा कर पहुंचाया आरोपी तक

लोकहड़ा क्षेत्र वनांचल और पहाड़ी इलाका होने के कारण जांच में पुलिस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में डॉग स्क्वॉड के ‘बाघा’ को जांच में लगाया गया। बाघा ने घटनास्थल से सुराग लेने के बाद ऊबड़-खाबड़ रास्तों से करीब 500 मीटर तक पुलिस टीम को रास्ता दिखाया और एक घर में जाकर रुक गया। पुलिस ने घर में रहने वाले सहस राम मिंज पर संदेह जताते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पत्नी और भाभी को शराब पिलाने से था नाराज

पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली। आरोपी सहस राम मिंज (38), निवासी लोकहड़ा उरांवपारा ने बताया कि मृतका सुखमनिया उसकी पत्नी की परिचित थी। दोनों के घरों के बीच करीब 50 मीटर की दूरी थी। आरोपी का आरोप था कि सुखमनिया उसकी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को शराब पीने के लिए प्रेरित करती थी, जिससे वह नाराज था।

जांजगीर में 30 सितंबर से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 29 तक करा सकेंगे पंजीयन

सुनसान जगह पर पत्थर से किया हमला

आरोपी के अनुसार 22 सितंबर की शाम वह बकरी चराकर घर लौटा था। इस दौरान उसने अपनी पत्नी, भाभी और सुखमनिया को नशे की हालत में देखा। गुस्से में उसने सुखमनिया को घर से जाने के लिए कहा। जब सुखमनिया अपने चाचा के घर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका पीछा किया और मुडहीकुवां खेत के पास सुनसान स्थान पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नीतिश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026