ChhattisgarhKorbaNATIONAL

तलवार चमकाकर मर्डर की कोशिश, बलगी कॉलोनी के दो सगे भाई गिरफ्तार

राजू सैनी

Jas

तलवार चमकाकर मर्डर की कोशिश, बलगी कॉलोनी के दो सगे भाई गिरफ्तार..

 

कोरबा (बांकीमोंगरा)। बलगी कॉलोनी के दशहरा मैदान में मामूली विवाद पर एक युवक की तलवार से जान लेने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सजगता दिखाते हुए पीड़ित ने हमलावर का गला पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। बांकीमोंगरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रशांत कुमार साहू (23) और उसके छोटे भाई योगेश कुमार साहू (20) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कटघोरा न्यायालय में पेश कर 24 अक्टूबर 2026 तक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी निखिल बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि योगेश साहू उसे मोहल्ले में ‘चोर’ कहकर बदनाम कर रहा था। 10 अक्टूबर को जब निखिल ने दशहरा मैदान के पास योगेश से इस बात का विरोध किया, तो योगेश गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। उसने तुरंत फोन कर अपने बड़े भाई प्रशांत साहू को घर से तलवार लेकर बुलाया। प्रशांत अपनी मोटरसाइकिल (CG 12 M 1068) से धारदार तलवार लेकर पहुंचा और निखिल पर जानलेवा वार कर दिया। पीड़ित ने सूझबूझ से प्रशांत का गला दबोच लिया, जिससे वार चूक गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल तलवार और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026