Chhattisgarh
कोरबा की पहली महापौर रहीं श्यामा कंवर का निधन, अपोलो हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
सतपाल सिंह

कोरबा की पहली महापौर रहीं सुश्री श्यामा कंवर का निधन, अपोलो हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस.. 
जिला अधिवक्ता संघ,कोरबा की सदस्या, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम माननीय महापौर सुश्री श्यामा कंवर का आज शाम 4:00 बजे अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में आकस्मिक निधन हो गया है।
एक कुशल अधिवक्ता के रूप में न्याय की लड़ाई लड़ने और कोरबा नगर निगम के प्रथम नागरिक के रूप में शहर के विकास की मजबूत नींव रखने वाले उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उनका अंतिम संस्कार (अंत्येष्टि कार्यक्रम): कल रविवार सुबह 10:00 बजे, उनके गृह ग्राम – भैसमा में संपन्न होगा।





