

सोनपुरी में नवरात्रि की धूम: दुर्गा पंडाल में आज से रहेगी डांडिया और गरबा नाइट्स की धूम , 9 दिन दिखेंगे 9 रंग
सोनपुरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर सोनपुरी गांव के दुर्गा पंडाल में विशेष डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य उत्सव को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन संध्या आरती के बाद, शाम 7 बजे से भक्ति, मस्ती और पारंपरिक नृत्य का यह अनूठा संगम शुरू होगा, जिसमें पूरा गांव एक साथ मिलकर माता की आराधना करेगा।
इस 9 दिवसीय महोत्सव को और अधिक खास बनाने के लिए ड्रेस कोड के रूप में ‘9 दिन—9 रंग’ की थीम रखी गई है, जो इस प्रकार है:
* दिन 1: पीला
* दिन 2: संतरा
* दिन 3: नीला
* दिन 4: जामुनी
* दिन 5: काला
* दिन 6: हरा
* दिन 7: गुलाबी
* दिन 8: पीला
* दिन 9: लाल
आयोजक समिति ने सोनपुरी गांव के सभी सम्मानित नागरिकों को इस रंगों से भरा और यादगार शाम का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमने के लिए पूरा सोनपुरी तैयार है।





