ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Kalyan Banerjee Suspended: TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र से निलंबित, संसद की कार्यवाही में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

Kalyan Banerjee Suspended: ममता बनर्जी की पार्टी TMC के सांसद कल्याण बनर्जी को झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, कल्याण बनर्जी को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब इस मानसून सेशन की कार्यवाही में कल्याण बनर्जी सदन में जाकर भाग नहीं ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि काकोली घोष और सायोनी घोष के लिए कथित रूप से अपशब्दों के इस्तेमाल पर कल्याण बनर्जी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है, इसीलिए कल्याण बनर्जी को पूरे सेशन के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

ईरान पर 11वें दिन भी अमेरिका की प्रचंड एयरस्ट्राइक: CENTCOM ने तबाह किए एयरक्राफ्ट हैंगर, ड्रोन स्टोरेज और सैन्य ठिकाने

कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों से सदन की गरिमा को पहुंची ठेस

संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में TMC सांसद कल्याण बनर्जी को सेशन की बाकी अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया और इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। अध्यक्षता कर रहे TDP के KP कृष्णा प्रसाद टेन्नेटी ने बताया कि स्पीकर को महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर कल्याण बनर्जी के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी।

NCPI सांसदों से बहस की वजह साफ नहीं

इससे पहले, विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर लोकसभा चैंबर में कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी के कुछ पूर्व साथियों और NCPI सांसदों के साथ बहस हो गई थी। इस बहस में कल्याण बनर्जी के साथ Nationalist Citizens Party of India के सदस्यों में शताब्दी रॉय, मिताली बाग और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि इस तीखी बहस की वजह क्या थी।

स्पीकर से मिले थे NCPI के सांसद

बाद में, NCPI के सांसद- जिनमें मिताली बाग और काकोली घोष भी शामिल थीं। उनके साथ कुछ अन्य सदस्य इस मामले को उठाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने उनके चैंबर में पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, स्पीकर ने NCPI से घटना के बारे में लिखित शिकायत देने को कहा है।

Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार; जांच एजेंसी पर हाईकोर्ट की टिप्पणी खारिज

विधानसभा चुनाव में हार के बाद छोड़ा ममता का साथ

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद, TMC के 20 सांसदों ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ बगावत कर दी थी और NCPI में शामिल हो गए थे। उसके बाद, लोकसभा में भी इन सांसदों ने TMC सांसदों से अलग बैठना शुरू कर दिया है। ये भी जान लीजिए कि नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया यानी NCPI कैसे अस्तित्व में आई और उसमें तृणमूल के सभी बागी सांसद शामिल हो गए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026