

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख के अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। जिला पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंधी मोहल्ला (पुरानी बस्ती) में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से लगभग ₹2 लाख कीमत के 18 कार्टून पटाखे जप्त किए हैं.
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, पुलिस टीम ने आरोपी बलराम जज्ञासी (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने घर के पास बने गोदाम में बिना किसी वैध लाइसेंस के व्यावसायिक उद्देश्य से इन पटाखों को छिपाकर रखा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है
.





