ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

शिक्षक दिवस के अवसर पर कुचेना मोड़, कुसमुंडा में EDUKUL लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ..

सतपाल सिंह

शिक्षक दिवस के अवसर पर कुचेना मोड़, कुसमुंडा में EDUKUL लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ..

Noor suzuki korba

 

कोरबा जिले के कुचेना मोड़, कुसमुंडा, शिक्षक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 सितंबर 2026, शनिवार को कुचेना मोड़, कुसमुंडा में छात्र-छात्राओं के लिए सर्वसुविधायुक्त EDUKUL लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी का उद्घाटन क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुसमुंडा परियोजना के महाप्रबंधक (खनन) अरविंद कुमार राय, अध्यक्षता डॉ ऊषा टंडन संचालक गीता कोचिंग बिलासपुर,विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुनील कुमार खरवार ए एस ओ कुसमुंडा क्षेत्र,छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता भुवनेश्वर पाटले, डॉ. वीरेंद्र टंडन एवं अधीक्षण यंत्री श्रीमती गायत्री महिलांग , वार्ड पार्षद आरती लखन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

EDUKUL लाइब्रेरी स्कूल, कॉलेज तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे PSC, UPSC, व्यापम, SSC, रेलवे एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

 

कुचेना मोड़, कुसमुंडा स्थित यह लाइब्रेरी कोरबा, बाकीमोंगरा, दीपका, जमनपाली, सुराकछार, बलगी, हरदीबाजार सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के लिए केंद्रीय स्थान पर स्थित है। इसके कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी। विद्यार्थी अपने क्षेत्र में रहकर ही बेहतर एवं सुविधायुक्त वातावरण में अध्ययन कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आरामदायक चेयर, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, डार्क रूम, लाइट रूम, डिस्कशन रूम, लॉकर, रेस्ट रूम, कैंटीन, डायनिंग एरिया, पार्किंग तथा छात्र-छात्राओं के लिए पृथक प्रसाधन जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। लगभग 90 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता वाले कंपार्टमेंट में शांत एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।

लाइब्रेरी के संचालक डॉ. दलगंजन सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को बैठकर पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें सही दिशा, मार्गदर्शन एवं बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने स्वयं PSC, UPSC, व्यापम, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को क्वालिफाई किया है तथा लंबे समय से बिलासपुर, रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में अध्यापन कार्य से जुड़े रहे हैं।

डॉ. दलगंजन सिंह ने कहा कि EDUKUL लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ विशेष मार्गदर्शन एवं अध्यापन संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में बेहतर सहायता मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज के समय में ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। EDUKUL इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा और मार्गदर्शन देकर उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार करना ही लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य है।

लाइब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने EDUKUL के इस प्रयास की सराहना करते हुए क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल बताया। क्षेत्र के युवाओं में भी नई लाइब्रेरी के शुभारंभ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ धर्मेंद्र महिलांग, डॉ अंजू महिलांग , गंगा जोशी, शुभम बंजारे,पुष्पा बंजारे, रामकुमार, सूरज प्रकाश , सनत भारद्वाज, सुरेन्द्र कुर्रे, अनिल कुमार, आशीष भार्गव, सुहानी गवेल ,वासुदेव भगत अधीक्षण अभियंता, कमलेश कुमार ठाकुर अधीक्षण अभियंता, भगवती बंजारा अधीक्षण अभियंता , राजेश बंजारा अधीक्षण अभियंता कैलाश पलांगे कार्यपालन अभियंता विद्युत,विनीता, रिया, कनिष्क, तनमय, नरेंद्र, रितु, अनुराधा, राजवीर , अनुष्का, ईशा, आकर्ष, रुद्रांश शामिल हुए। EDUKUL लाइब्रेरी का उद्देश्य — बेहतर वातावरण, सही मार्गदर्शन और सफलता की ओर एक मजबूत कदम।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026