*बिजली के दामों में बेहताशा वृद्धि से आम जनता भारी परेशान – रामकुमार यादव चंद्रपुर विधायक*
स्मार्ट मीटर तथा बढ़ती बिजली बिल के विरोध में विधायक रामकुमार यादव चला रहे जन-जागरूकता अभियान*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्तीः- चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर के गांवों में जनता के बीच जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान विधायक रामकुमार गांव-गांव पहुंचकर आम जनता से चर्चा कर उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान विधायक रामकुमार क्षेत्र में उपभोक्ताओं के घर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, बिजली के बढ़ते दामों, समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसान पंजीयन की जटिलताओं सहित नवीन राशनकार्ड बनने संबंधी भाजपा सरकार के द्वारा लागू किए गए नये जटिल नियमों व शर्तों के संबंध में जन साधारण को जागरूक करते नजर आ रहे हैं। सोमवार,5 अक्टूबर को अपने जनसम्पर्क अभियान के दूसरे दिन विधायक रामकुमार यादव ने कोटमी, शंकरपाली, धुरकोट, सराईपाली, ओड़ेकेरा, कंवली, डूमरपाली, टुण्ड्री तथा खैरमुड़ा में जनसम्पर्क अभियान चलाया । वहीं इस जनसम्पर्क अभियान के पहले दिन 4 अक्टूबर को भी काशीडीह, मिरौनी, गोपालपुर, सिरौली, बोरासी, नावापारा, अमलडीहा, रानापुर तथा पेंड्रवा सहित गांवों में विधायक रामकुमार यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर लोगों के बीच जनसम्पर्क अभियान चलाया था ।
इस दौरान ग्राम धुरकोट में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार यादव ने क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर व बढ़ती बिजली बिल, कृषि पंजीयन तथा नवीन राशनकार्ड निर्माण प्रक्रिया की जटिलता संबंधी सरकार के नीतियों को जनविरोधी बताया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार का स्मरण कराते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के पश्चात जब राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी तब उस दौरान गरीब, किसान, मजदूर सहित आम जनता के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया था। जिनमें किसान कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ योजना, भूमिहीन आर्थिक सहायता योजना आदि शामिल थे। जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद करके जटिल नियमों को लागू किया है। जिससे आम जनता भारी परेशान व त्रस्त है। विधायक रामकुमार ने इस मौके पर भाजपा सरकार को गरीब, किसान व मजदूर विरोधी सरकार बताते हुए उन्हें खून की आंसू बहाने पर विवश करने वाली सरकार भी बताया। इस मौके पर चंद्रपुर विधायक ने कहा जनता बिजली के दामों में बेहताशा वृद्धि से भारी परेशान हैं। स्मार्ट मीटर और उसके भारी भरकम बिजली के बिल से भयभीत हैं और उसे लगवाना नहीं चाह रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सरोज डनसेना, विक्रम टंडन, ताराचंद साहू, ओमप्रकाश पटेल, श्याम बंजारे, एम.आर. यादव, दीनानाथ श्रीवास, होरीलाल, महेंद्र पटेल, चिंता पटेल, खेमराज साहू, सूरज श्रीवास, निरंजन मेहर, दाताराम सोनी, तुलसी साहू, बलभद्र साहू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विदित हो कि इस जनसम्पर्क अभियान के पहले दिन 4 अक्टूबर को काशीडीह, मिरौनी, गोपालपुर, सिरौली, बोरासी, नावापारा, अमलडीहा, रानापुर तथा पेंड्रवा सहित गांवों में विधायक रामकुमार यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर लोगों के बीच जनसम्पर्क अभियान चलाया था ।





