छत्तीसगढ

*सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ जैजैपुर ने प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का किया अभिनंदन*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती ।। प्रभारी मंत्री और सतनामी गुरू खुशवंत साहेब बीते 3 अक्टूबर 2026 को जिले के दौरे पर थे। इस दौरान जैजैपुर में सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत का स्वागत अभिनंदन किया। सतनाम भवन जैजैपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अपने अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राय के नेतृत्व में गुरू खुशवंत साहेब से मिले और उन्हें अपने संगठन के बारे में जानकारी दी।‌
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे जिनमें सतनामी समाज के संरक्षक मनहर मनहर , सतनाम महासंघ के अध्यक्ष भानु प्रताप खंडे सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारी प्रभारी मंत्री से भेंट मुलाकात पश्चात उत्साहित दिखे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026