ChhattisgarhKorbaNATIONAL

कोरबा में आज ‘वेदा स्कैन्स एंड डायग्नोस्टिक्स’ का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

सतपाल सिंह की खबर

कोरबा में आज ‘वेदा स्कैन्स एंड डायग्नोस्टिक्स’ का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन..

कोरबा, 27 सितम्बर 2026: कोरबा शहर के हृदय स्थल हेलीपेड रोड, घंटाघर चौक के पास आज शहर के पहले सर्वसुविधायुक्त डायग्नोस्टिक्स सेंटर ‘वेदा स्कैन्स एंड डायग्नोस्टिक्स’ (VEDA Scans & Diagnostics) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ आज सायंकाल 3:00 बजे प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस भव्य उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य-उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जी रहे, जिन्होंने फीता काटकर केंद्र का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथियों और भाजपा जिलाध्यक्ष की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी और नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी भी शामिल हुए, जिन्होंने सेंटर के डॉक्टरों और टीम को नई शुरुआत के लिए बधाई दी।

इसके साथ ही क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

* नरेन्द्र देवांगन (पार्षद, वार्ड – 18, नगर पालिक निगम कोरबा)
* चंद्रलोक सिंह (पार्षद, वार्ड – 20, नगर पालिक निगम कोरबा)
* अशोक चावलानी (पार्षद, वार्ड – 31, नगर पालिक निगम कोरबा)
* श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव (पार्षद, वार्ड – 27, नगर पालिक निगम कोरबा)
* प्रफुल्ल तिवारी भाजपा नेता

सटीक जांच और बेहतर देखभाल का संकल्प

‘वेदा स्कैन्स एंड डायग्नोस्टिक्स’ के संचालक और शुभेच्छु डॉ. सचिन टी.आर. (एमडी – रेडियोडायग्नोसिस) एवं डॉ. ज्योति गुप्ता (एमबीबीएस, डीएमआरडी – रेडियोडायग्नोसिस) ने बताया कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य कोरबा और आसपास के मरीजों को “सटीक निदान और बेहतर देखभाल” (Accurate Diagnosis, Better Care) प्रदान करना है। अब स्थानीय मरीजों को उच्च स्तरीय रेडियोलॉजी और डायग्नोस्टिक जांचों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

## केंद्र का पता और संपर्क सूत्र:

* पता: MIG-II/07, हेलीपेड रोड, घंटाघर चौक के पास, कोरबा (छ.ग.) – 495677
* संपर्क नंबर: 9827190976, 9232890899

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026