ChhattisgarhKorbaNATIONAL

कोरबा – मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित ..

सतपाल सिंह

कोरबा – मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित ..

कोरबा/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए

जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।

इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

 

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।

जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।

दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।

इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।

इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।

सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026