CG News: लॉज के कमरे में 22 साल की युवती की लाश मिलने से सनसनी, FSL टीम ने शुरू की जांच

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक लॉज के कमरे से 22 वर्षीय युवती का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान कवर्धा निवासी 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुर के रूप में हुई है।
क्लब में देर रात मचा बवाल, DJ कॉम्पिटिशन के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीजी 05 रेस्टोरेंट-लॉज का है। जानकारी के अनुसार पिंकी मानिकपुर 24 सितंबर से लॉज में ठहरी हुई थी। रविवार सुबह लॉज के कमरे में उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना कर्मचारियों की ओर से पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। एफएसएल टीम ने भी मौके से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल युवती की मौत किस वजह से हुई और किन परिस्थितियों में उसकी जान गई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
अस्पताल के मलबे से निकाले गए थे मुज्तबा खामेनेई, रिपोर्ट में तीन अस्पतालों पर बमबारी का दावा
पुलिस लॉज में युवती के ठहरने से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही लॉज और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवती लॉज में कब पहुंची थी, वहां रहने के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में थी और घटना के समय कमरे में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।
पुलिस ने घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी है। जानकारी मिलने के बाद परिजन धमतरी पहुंच गए हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस एफएसएल जांच, पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है।





