Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Raipur Murder Case Update : रायपुर फायरिंग केस में एक और मौत, घायल साली ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, जीजा पर हत्या का आरोप

Raipur Murder Case Update : रायपुर फायरिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही दूसरी साली दुर्गेश्वरी ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया. अब इस मामले में दो युवतियों की मौत हो चुकी है. पूरा मामला मोवा थाना क्षेत्र का है. दरअसल, मोवा-पंडरी इलाके में आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि आरोपी को उसके बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा था, जिससे वह नाराज था.

Home Loan @ 7.45%

CG Crime News : तलवार से हमला कर ज्वेलर्स शॉप के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, बदमाश फरार, इलाके में हाई अलर्ट

विवाद में जितेंद्र ने आक्रोश में अपनी पास रखी पिस्टल से मौके पर मौजूद दोनों सालियों पर करीब 3 राउंड फायरिंग कर दी. आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई. घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी के कब्जे से पिस्टल जब्त कर लिया गया है. रायपुर नॉर्थ जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी वारदात के वक्त नशे में था.

CG News : देर रात फ्लैट में भड़की भीषण आग, लाखों का नुकसान, मची अफरा-तफरी

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है. आरोपी जितेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों पर गोली मार दी. पुलिस कमिश्नरेट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026