अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति बिलासपुर शाखा ने श्री श्याम मंदिर में कराया भव्य ऋषि पंचमी उद्यापन, 70 व्रतियों ने लिया भाग

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति बिलासपुर शाखा के तत्वावधान में स्थानीय श्री श्याम मंदिर में भव्य सामूहिक ऋषि पंचमी उद्यापन समारोह श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न जिलों से पहुँचीं 70 उद्यापन कर्ताओं ने भाग लिया।
GST विभाग का बड़ा आदेश! 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की भर्ती रद्द, मूल पद पर भेजे गए अधिकारी
वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री विनीत शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सप्त ऋषियों की पावन कथा का श्रवण कराया। इसके पश्चात विधि-विधान से सामूहिक हवन व पूजन संपन्न हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेखा सिंघानिया, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती निकिता अग्रवाल तथा पूर्व मंत्री व विधायक श्री अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शशि अग्रवाल, मेयर पूजा विधानी जी सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, परिचित समेत 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
कार्यक्रम की सफलता पर बिलासपुर शाखा की अध्यक्षा श्रीमती मधु बगडिया ने दूर-दराज से पधारे सभी उद्यापन कर्ताओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने तन-मन-धन से सहयोग देने वाली समस्त कार्यकारिणी का विशेष अभिवादन किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव श्रीमती रंजना अग्रवाल द्वारा किया गया, वहीं वित्तीय व व्यवस्था संबंधी दायित्वों का निर्वहन कोषाध्यक्ष श्रीमती तान्या जाजोदिया ने बखूबी किया। वही समस्त कार्यकारिणी ने अपना-अपना कार्य बखूबी निभाया जिससे यह प्रोग्राम सफल हुआ.





