Lormi News : गंगा आरती के तर्ज पर हुआ गणपति बप्पा का भव्य आगमन, नौलख्खा चौक में विराजे श्री गणराज महाराज….

लोरमी। नगर के नौलख्खा चौक में रविवार देर रात भगवान श्री गणेश का भव्य आगमन हुआ। श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा बप्पा के स्वागत को खास बनाने के लिए गंगा आरती की तर्ज पर आरती और पूजन का आयोजन किया गया। डीजे और धूमाल की धुनों के बीच समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
नगर में पहली बार गंगा आरती की तर्ज पर हुए गणपति बप्पा के आगमन को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी नौलख्खा चौक पहुंचे। भव्य आरती और धार्मिक आयोजन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
वहीं, नगर के मुख्य मार्ग पर लगाई गई रंग-बिरंगी सारफी लाइट लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रोशनी से सजा मुख्य मार्ग और नौलख्खा चौक का नजारा देखते ही बन रहा था।
समिति के अनुसार, सोमवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन एवं हवन किया जाएगा। इसके साथ ही उत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
गणेश उत्सव को सफल बनाने के लिए नौलख्खा चौक श्री गणेश उत्सव समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।






