CG News: कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR दर्ज

CG News: सरगुजा जिले में अंबिकापुर के शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की BA फर्स्ट ईयर छात्रा अंतरा शाह (19 साल) ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह चिरमिरी के गोदरीपारा से पढ़ाई के लिए पटपरिया आई थी. सनसनीखेज मामले में एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद अपराध दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, कॉलेज की पढ़ाई के लिए अंतरा शाह अपने जीजा निलेश गुप्ता के पटपरिया स्थित घर पर रह रही थी. 10 सितंबर को रात में वह अपनी बहन के साथ रात में खाना खाने के बाद सो गी थी. सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजन उठे तो घर के शौचालय में अंतरा का फांसी पर लटकता हुआ शव पाया. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया.
अगले दिन घर पहुंची अंतरा की सहेलियों ने परिजनों को बताया कि एनएसयूआई से जुड़ा छात्र नेता ज्ञान तिवारी अंतरा को लंबे वक्त से ब्लैकमेल कर रहा था. इससे वह काफी परेशान रहती थी. उसकी आत्महत्या के पीछे यही कारण हो सकता है. मृतिका के मामा ने गांधीनगर थाना पहुंचकर ज्ञान तिवारी के खिलाफ नामजद शिकायत दी.
छत्तीसगढ़ में SSB जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, सर्विस रायफल से गोली मारकर दी जान
घटना के बाद से आरोपित एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी लगातार फरार चल रहा है. पुलिस उसकी पतासाजी में लगातार जुटी हुई है. पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.






