ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

रायपुर : जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पूरे प्रकरण में परिजन इलाज में देरी करने का आरोप लगा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के मुरता गांव में सांप निकलने की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम स्नेक कैचर मनीष पाटिल को अपने साथ लेकर पहुंची थी.

CG Crime: बैगा की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, अंधविश्वास के शक में वारदात; 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े गए

रेस्क्यू करने के दौरान अचानक सांप ने मनीष को डसा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में स्नेक कैचर मनीष पाटिल को नवागढ़ CHC के भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार न होते देख सिम्स बिलासपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

BRICS के बीच भारत-अमेरिका की TRUST पहल, अंडरवाटर केबल मजबूत होने से WhatsApp से UPI पेमेंट तक होगा फायदा

बता दें कि नवागढ़ का रहने वाला मनीष लंबे समय से सांपों के रेस्क्यू का काम कर रहा था. अब तक वह सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर चुका था. मनीष की असामयिक मौत से इलाके में शोक का माहौल है. वहीं परिजन समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026