ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime: बैगा की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, अंधविश्वास के शक में वारदात; 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े गए

CG Crime: कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में ग्रामीण रामसिंह बैगा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को ग्राम में चैतराम बैगा के दशगात्र कार्यक्रम के दौरान जादू-टोना करने के संदेह को लेकर रामसिंह बैगा का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी उसे बरसाती नाला की ओर ले गए। वहां लाठी, पत्थर और हाथ-मुक्कों से उसकी बेरहमी से मारपीट की गई।

BRICS के बीच भारत-अमेरिका की TRUST पहल, अंडरवाटर केबल मजबूत होने से WhatsApp से UPI पेमेंट तक होगा फायदा

गंभीर चोट लगने के कारण रामसिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। संदिग्धों की तलाश के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

CG Trailer Accident: बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, तीन बाइक समेत सामान जलकर राख

जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महर सिंह बैगा, धनसू बैगा और जोगी बैगा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी की लाठी, पत्थर और अन्य सामग्री जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026