CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार को जमकर वर्षा हुई. राजधानी रायपुर दिनभर बारिश ने लोगों को भिगाया. यहां 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. बस्तर संभाग के कई इलाकों में बादल बरसे, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा के इलाकों में भारी बारिश हुई. मौसमी सब-डिवीजन में अब तक बारिश सामान्य के आसपास है और इसमें 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने के आसार हैं.
पार्षद पति पर एक लाख रुपए लेकर PNC में नौकरी लगाने का आरोप,राकेश ने आरोप को बताया निराधार
कहां कितनी हुई बारिश
रायपुर शहर में दिनभर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छोटेडोंगर में 18, अंतागढ़ 16, बास्तानार 16, चलगली 13, माकड़ी 13, बड़े बचेली 13, दौरा कोचली 13, नारायणपुर 13 में दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश रुक-रुककर होती रहेगी. मौसम कभी साफ व मेघमय रहने की संभावना है.
मौसम प्रणालियां
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है. वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक बने कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के बीच द्रोणिका बनी हुई है. यह उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैली है.
क्या आज रायपुर में होगी बारिश
राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह धूप निकली हुई है. मौसम विभाग ने बादल छाने और बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.






