ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
अपराध

CRIME News: किन्नर के भेष में पहुंचा आरोपी, एयरहोस्टेस को पानी पिलाकर किया बेहोश; दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला

CRIME News: मुंबई के पवई इलाके में एक महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति किन्नर होने का दिखावा कर और महिलाओं के कपड़े पहनकर एक महिला के घर में घुस गया। आरोपी ने महिला की नजर उतारने और आशीर्वाद देने के नाम पर अनुष्ठान करने का बहाना बनाया। आरोप है कि उसने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया और 2000 रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अनिल शिंदे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटना वाली इमारत से जिस ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल किया गया था, उसका पता लगाने के बाद पुलिस ने आरोपी को कलवा से गिरफ्तार कर लिया।

Plane Crash In Alaska: अमेरिका में प्लेन क्रैश से मचा हड़कंप, विमान में सवार सभी लोगों की मौत; जांच में जुटी NTSB

घटना 19 अगस्त की है। अनिल शिंदे साड़ी पहनकर और किन्नर (ट्रांसजेंडर) का रूप धारण कर पवई इलाके की एक सोसायटी में घुसा। किन्नर के भेष में उसने सिक्योरिटी गार्ड का विश्वास जीतकर बिल्डिंग में प्रवेश किया और कई दरवाजों पर दस्तक दी। इस दौरान एक महिला ने तीसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट का दरवाजा खोला। अनिल ने महिला के बीमार पति को ठीक करने और बुरी नजर उतारने का झांसा देकर घर में एंट्री ली। अंदर जाने के बाद उसने महिला को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद वह 2000 रुपये लेकर फरार हो गया।  पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अनिल को घर में आने की इजाजत इसलिए दी क्योंकि उसे विश्वास था कि वह उसके पति को ठीक करने में मदद कर सकता है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि शिंदे ने उस पर पानी छिड़का और यौन उत्पीड़न करने से पहले उसके सिर पर हाथ रखा। जब उसने शोर मचाया तो वह 2000 रुपये लेकर फ्लैट से चला गया।

रात करीब 11 बजे महिला ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पवई पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में आरोपी को साड़ी में एक ऑटो रिक्शा से ठाणे के खारेगांव की झुग्गियों की तरफ भागते देखा गया। पुलिस ने ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया और आरोपी के उतरने की जगह की जानकारी हासिल की। जिसके बाद पुलिस ने उसे कलवा से गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh: पेपर मिल में मजदूर की मौत पर बवाल… परिजनों और क्रांति सेना का प्रदर्शन, 50 लाख मुआवजे व नौकरी की मांग

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल शिंदे का परिवार किन्नर और भिखारी बनकर भीख मांगने के काम में शामिल रहा है और वह पहले भी इस तरह के भेष बदलकर वारदातों को अंजाम देता रहा है। पुलिस ने बताया कि अनिल शिंदे हिरासत में है। उस पर रेप और आपराधिक धमकी सहित कई आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि काले जादू से संबंधित अतिरिक्त धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, एक अन्य घटना छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई है। यहां ग्राहक बनकर आईं चार बुर्काधारी महिलाओं ने डेढ़ किलो सोना चुरा लिया। इस चोरी में दो पुरुष भी शामिल हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026