6
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
8
previous arrow
next arrow
ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, नितिन नवीन की कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली जगह

रायपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ बीजेपी से दो नेताओं को मौका मिला है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से सांसद रुप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संजोजक की कमान सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई टीम में छत्तीसगढ़ से इस बार कम नेताओं को अहमियत दी गई है। पिछली बार की कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी समेत कई नेताओं को महत्व दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी का इस समय पूरा फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों पर हैं। यूपी में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां के नेताओं पर फोकस किया गया है।

माटी से जुड़ा मुख्यमंत्री का अंदाज! गृहग्राम बगिया के खेत में उतरे विष्णुदेव साय, बैलों की जोड़ी के साथ खुद थामा हल और की बियासी

रुप कुमारी चौधरी
महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को बीजेपी महिला का मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। राज्य के बीजेपी संगठन में इसे पार्टी के भीतर मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। सांसद रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की अनुभवी और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री हैं। वह प्रदेश की राजनीति में कई संगठनात्मक पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण समेत कई मुद्दों पर आक्राम रहती हैं। पार्टी ने उनकी इस रणनीति को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा की अहम जिम्मेदारी दी है। 5 जुलाई 1976 को जन्मीं रुप कुमारी ने राजनीति विज्ञान से बीए किया है। वहीं उक्त विषय से एमए भी किया है। उनके पति ओमप्रकाश चौधरी हैं। वह ग्राम हर्राटार, पोस्ट-सराईपाली, जिला महासमुन्द के पूर्व निवासी हैं। वर्तमान में  वार्ड क. 6, बसना जिला महासमुन्द में रहती हैं।

देखें राजनीतिक सफर 

  • 2005: जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 13 (सराईपाली विधान सभा)
  • 2006: कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, जिला महासमुन्द
  • 2007 : सदस्य प्राथमिक सोसायटी, केजुवां
  • 2009 : प्रतिनिधि राज्य सहकारी संघ, रायपुर
  • 2010: जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.12 (बसना विधान सभा)
  • 2011: जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, महासमुन्द
  • 2013 : विधायक बसना विधानसभा
  • 2014: प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग.
  • 2015: संसदीय सचिव छ.ग. शासन (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय)
  • 2019: जिलाध्यक्ष भाजपा, महासमुन्द
  • 2024 से अब तक सांसद महासमुन्द-लोकसभा
  • 2025: से अब तक उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़
  • 2026: और अब नया दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, (महिला मोर्चा)  बीजेपी

दीपक म्हस्के
दूसरी ओर दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को को और भी मजबूत कर लिया है। क्योंकि म्हस्के काफी समय से पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल मामलों में सक्रिय रहे हैं। वे बीजेपी के तकनीकी रूप से तेज-तर्रार युवा नेता हैं। उन्होंने पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया विंग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

CG News: एक्सीडेंट के बाद कार में इश्क लड़ाना पड़ा भारी, KISS करते कपल पर पुलिस ने की कार्रवाई

देखें राजनीतिक सफर 

  • 15 मार्च 1968 को जन्मे दीपक म्यस्के छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन  (राज्य मंत्री दर्जा) छत्तीसगढ़ सरकार की जिम्मेदारी देख चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं।
  • वे इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सरकारी उद्यम) के बोर्ड में गैर-सरकारी/स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत  रहे हैं।
  • वे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य के रूप में सोशल मीडिया और पार्टी संचार भूमिकाओं में सक्रिय हैं।
  • अपने करियर के आरंभ में, उन्होंने कुछ वर्षों तक कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।
  • उन्हें कृषि फसलों और जैविक खेती में 35+ वर्षों का अनुभव रखने वाले एक उत्साही कृषक के रूप में कार्यरत हैं ।
  • उन्हें डेटा संग्रह, विश्लेषण और शासन संबंधी भूमिकाओं में रुचि है।

देखें बीजेपी की सूची

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026