6
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
8
previous arrow
next arrow
ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: एक्सीडेंट के बाद कार में इश्क लड़ाना पड़ा भारी, KISS करते कपल पर पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर : शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और इसके बाद लहराते हुए सड़क किनारे दुकान के पास फुटपाथ पर जा चढ़ी। हादसे के दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से जुड़े कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है। बारिश के दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर एक कार में कुछ युवक-युवतियां घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सवारों के नशे में होने का दावा किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार चला रहे युवक के नाबालिग होने की बात भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच से ही हो सकेगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक उसे लहराते हुए चला रहा था। इसी दौरान कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद चालक कथित तौर पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे स्थित दुकान के पास फुटपाथ पर जा चढ़ी। अचानक कार को अपनी तरफ आता देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर खुद को बचाया।

BJP New Team Full List: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कार में ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट पर बैठे युवक-युवती का कथित तौर पर एक-दूसरे को किस करते हुए वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामला उस समय और बढ़ गया जब स्थानीय लोगों ने कार सवारों से तेज रफ्तार और हादसे को लेकर सवाल किए। आरोप है कि कार सवार युवक और उसके साथ मौजूद लोगों की स्थानीय लोगों से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में सड़क पर कुछ लोग कार सवार युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कार में मौजूद युवती भी वाहन से बाहर आ गई और युवक का पक्ष लेते हुए स्थानीय लोगों से विवाद करने लगी। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने युवती के साथ भी मारपीट की और उसे थप्पड़ मारा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है। घटना के बाद कार की टक्कर का शिकार हुए ऑटो चालक ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। बताया जा रहा है कि शिकायत नहीं मिलने के कारण दुर्घटना को लेकर अलग से अपराध दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये का चालान किया है।

Chhattisgarh News: 1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में मुख्य सड़क पर युवती और उसके साथ मौजूद युवकों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। वहीं तेज रफ्तार कार के कारण सड़क किनारे मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना में गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कार का सामने का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। कार सवारों के नशे में होने और चालक के नाबालिग होने संबंधी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो और घटना को लेकर सामने आए दावों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026