*पूर्व विधायक चैन सिंह सामले के निवास आड़िल में जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने किया ध्वजारोहण …*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15अगस्त 2026 को प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी पूर्व विधायक चैन सिंह सामले के निवास में स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल ने उपस्थित ग्रामवासियों सहित प्रबुद्धजनों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के अमर नायकों को उनके त्याग व बलिदान के लिए उन्हें नमन किया और कहा कि इनके त्याग व बलिदान के बदौलत हमें आजादी मिली है। हम इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की संकल्प लेते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक चैन सिंह सामले ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उनके दी हुई आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने की बात कही। गौरतलब हो कि मालखरौदा विकासखंड के ग्राम आड़िल में पूर्व विधायक अपने निवास में सालों से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन निजी तौर पर करते आ रहे हैं। जिसमें ग्रामवासियों के साथ क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। विदित हो कि चैन सिंह सामने दो बार से कांग्रेस के विधायक रहे हैं और अभी वर्तमान में वे कांग्रेसश सेवादल के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ झारखंड राज्य के प्रभारी भी हैं।























































