ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

RRB Level-1 CBT Exam: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 3 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच

RRB Level-1 CBT Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है । इसके अंतर्गत मंडल से संचालित होने वाली 03 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त जनरल (सामान्य) कोच तथा जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग (2S) कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है ।

*कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि*

विवरण इस प्रकार है

👉 गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस में 02 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

👉 गाड़ी संख्या 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

👉 गाड़ी संख्या 58221/58222 चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 58221 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 58222 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

Jammu Kashmir Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को बड़ी राहत, सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता

👉 गाड़ी संख्या 12070/12069 गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग(2एस) कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस में 02 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026